Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।

CG Crime : देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
X

CG Crime : मरवाही। मरवाही के दानीकुंडी इलाके में एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां गुलाब चौधरी उर्फ गुलटा ने अपनी रिश्ते की भाभी सुनीता चौधरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया और फरार हो गया। मरवाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को टीकठी गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।

CG Crime : पुलिस को सूचना मिली कि दानीकुंडी में गुलाब चौधरी के घर के पीछे सुनीता चौधरी का शव पड़ा है। मरवाही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि सुनीता का पति रिश्तेदारी में बाहर गया था। घर में केवल बच्चे मौजूद थे, जब आरोपी गुलाब चौधरी आधी रात को सुनीता के घर पहुंचा। उसने सुनीता को जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुलाब ने सुनीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

CG Crime ; हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में गुलाब चौधरी ने बताया कि वह और सुनीता का पति दोनों शादी-ब्याह में गाजा-बाजा बजाने का काम करते थे। कुछ दिनों से पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में गुलाब ने सुनीता को निशाना बनाया। उसने बदला लेने के इरादे से सुनीता को अपहरण कर अपने घर ले गया और विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद गुलाब चौधरी फरार होकर अपने रिश्तेदार के गांव टीकठी पहुंचा।

CG Crime : वहां वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ और अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड पहुंचकर फरार होने की फिराक में था। मरवाही पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बस में बैठने से पहले धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मरवाही थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गुलाब चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 365 (अपहरण) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire