Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : देवर ने भाभी से रचाई शादी, फिर उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...

मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।

CG Crime : देवर ने भाभी से रचाई शादी, फिर उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...
X

CG Crime : सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी से शादी करने के बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया। मृत महिला की लाश आज सुबह घर के बाहर मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।

CG Crime : बता दें कि ग्राम कुन्नी तेंदूघाट निवासी मृतिका मान कुंवर से उसका पति देवचंद दास अलग होकर रह रहा था। 6 महीना पहले ही मृतिका मान कुंवर को उसका देवर विष्णु दास अपने साथ भगाकर ले गया और दोनों पति-पत्नी बनकर अपने जीवन को ख़ुशी से बिता रहे थे। लेकिन इस रिश्ते में शराब ने खलल डाल दिया। दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद होते रहता था। बताया जाता है कि बीती रात घर से 200 मीटर दूर विष्णुदास और मान कुंवर के बीच फिर से शराब को लेकर लड़ाई शुरू हो गई।

CG Crime : जिसके बाद मान कुंवर को विष्णुदास मारते हुए घर में लेकर आया और पत्थर से सिर और चेहरे पर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे मान कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire