Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : जीजा-साला ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, पढ़ें पूरी खबर...

दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

CG Crime : जीजा-साला ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG Crime : धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि जीजा-साले ने मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

CG Crime : बता दें कि मृतक शंकर ढीमर 24 वर्ष अपने दोस्त रितेश पेंडरिया के साथ मराठा पारा में रहने वाले हीरा गोंड के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद, दोनों रात करीब 11.30 बजे मराठा मंगल भवन के पास पीपल पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान आरोपी कुई उर्फ मोनू गोंड 29 वर्ष और अपने साला जन्मदेव सोरी 20 वर्ष के साथ वहां पर पहुंचा और शंकर से बात करते हुए अचानक चाकू निकालकर शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने उसके सीने, पेट और जांघ पर पांच से छह बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG Crime : इस घटना के बाद शंकर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह एक मामूली विवाद था। आरोपी मोनू गोंड ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले शंकर ने उसके मामा की साइकिल अपने पास रख ली थी और वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी बीच, आरोपी मोनू गोंड की मां की तीन दिन पहले मृत्यु हो गई थी और उसका तीजनाहवन (अंतिम संस्कार का कार्यक्रम) चल रहा था।

CG Crime : इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरा आरोपी जन्मदेव सोरी आया था। दोनों ने इस मौके पर मिलकर शंकर को सबक सिखाने की ठान ली, जो अंततः उसकी मौत की वजह बन गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire