Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : पिता के भरोसे को तोड़ा, बेटी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार...

विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

CG Crime : पिता के भरोसे को तोड़ा, बेटी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार...
X

CG Crime : बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के नर्राटोला गांव में 21 वर्षीय युवती धनेश्वरी यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात तब हुई जब मृतिका के पिता और मामा के साथ आरोपी ने शराब पी और आधी रात को घर में घुसकर युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

CG Crime : बता दें कि 28 जनवरी को डौंडी थाना क्षेत्र के नर्राटोला गांव में धनेश्वरी यादव की लाश एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के गले पर नाखून के निशान पाए, जिससे संदेह हुआ कि यह हत्या का मामला हो सकता है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने गांव में कैंप लगाकर पूछताछ और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग शुरू की, जिससे नर्राटोला गांव के रहने वाले आगेश्वर कुमार पर शक गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

CG Crime : 27 जनवरी को मृतिका के नाना के गांव चिखली में एक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए मृतिका के पिता संतराम, मामा और आगेश्वर एक साथ गए। वहां से तीनों ने शराब पी और चिकन लेकर वापस नर्राटोला लौटे। सभी मेहमान खाना खाकर चले गए, लेकिन आगेश्वर वहीं रुक गया। मृतिका की मां को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उन्होंने उसे घर से बाहर भेज दिया। आधी रात 12 बजे के करीब, आगेश्वर घर के पर्दे को फांदकर अंदर घुस गया और धनेश्वरी के कमरे में जबरन दाखिल हुआ।

CG Crime : उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब धनेश्वरी ने विरोध किया और मदद के लिए आवाज लगानी चाही, तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। जिससे पुलिस ने आगेश्वर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire