Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : नाबालिग छात्र की रेत में दबी मिली लाश, बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी...

परिजनों ने अगले दिन लवन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CG Crime : नाबालिग छात्र की रेत में दबी मिली लाश, बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Crime : बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में डोंगरिडीह महानदी पुल के नीचे एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्र की रेत में दबी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र तीन दिन पहले अपने नाना के घर घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन लवन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CG Crime : आज सुबह एक ग्रामीण ने तरबूज बाड़ी में रेत के नीचे दबी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की, जो गुमशुदा नाबालिग के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात हत्यारे ने पहले बेल्ट से बच्चे का गला घोंटा और फिर लाश को रेत में दबाकर फरार हो गया। इस क्रूर हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

CG Crime : मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लवन पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और क्राइम ब्रांच के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में छानबीन तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire