Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : घर में मिली कॉलेज छात्रा की लाश, पड़ोसी ने देखा नकाबपोश को घर से भागते, पुलिस जांच में जुटी...

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

CG Crime : घर में मिली कॉलेज छात्रा की लाश, पड़ोसी ने देखा नकाबपोश को घर से भागते, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Crime : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सिलियारी भांठा क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को युवती के शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें एक चाकू, चांदी का लाकेट, एक मफलर और एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मंजीत ने मुझे मार डाला, सॉरी मंजीत! मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


CG Crime : बता दें कि मृतिका पूजा पटेल 18 वर्ष स्पोर्ट्स और बी.ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के दौरान युवती के परिजन काम पर गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से बाहर भागते हुए देखा और उसने युवती के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो युवती मृत अवस्था में मिली। वहीं शव के पास मिले नोट से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। युवती के शव के पास मिले नोट के अनुसार पुलिस इस मामले की लव एंगल से भी जांच कर रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire