Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : कुएं में मिले मासूम भाई-बहन के शव, कपड़े से बंधा था मुंह, गांव में दहशत का माहौल

जब ग्रामीणों ने दोनों मासूमों को कुएं से निकाला, तो पूरा गांव मातम के माहौल में डूब गया।

CG Crime : कुएं में मिले मासूम भाई-बहन के शव, कपड़े से बंधा था मुंह, गांव में दहशत का माहौल
X

CG Crime : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से रविवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। ग्राम झुरानदी में एक कुएं से तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन के शव बरामद हुए। जब ग्रामीणों ने दोनों मासूमों को कुएं से निकाला, तो पूरा गांव मातम के माहौल में डूब गया।

प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है, क्योंकि दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे मिले हैं। यह संकेत है कि वारदात पूर्व नियोजित और सोची-समझी हो सकती है। बच्चों के पिता गजानंद वर्मा और मां मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में खामोशी और ग़म का साया छाया हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शक्ति सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया और छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, हर किसी के चेहरे पर गुस्सा और बेबसी झलक रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, रंजिश या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire