Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : बकरी चोरी के लिए खूनी खेल, अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, चार बकरियां गायब

क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

CG Crime : बकरी चोरी के लिए खूनी खेल, अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, चार बकरियां गायब
X

CG Crime : सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगा टोंगरीपारा में बकरी चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय बकरी पालक रैदु नागवंशी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे चार बकरियां चुराकर फरार हो गए, जिससे इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

CG Crime : बता दें कि रैदु नागवंशी, जो ग्राम गेरसा में 45 से अधिक बकरी-बकरे पालता था, बीती रात अपने घर में सो रहा था। देर रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और बकरियां चुराने लगे। रैदु की नींद खुलने पर उसने विरोध किया, जिसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। खून से लथपथ रैदु की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि हत्या सुनियोजित थी और इसका उद्देश्य बकरी चोरी था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire