Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार

CG Crime: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
X

CG Crime: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

CG Crime: नशे में धुत एक ट्रांसपोर्टर ने मामूली विवाद के बाद दूसरे ट्रांसपोर्टर पर अपनी कैंपर गाड़ी चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी से कुचले जाने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

CG Crime: मृतक की पहचान दीपका के गरुणनगर निवासी युवक उज्जवल सिंह (35) के रूप में हुई है, वो शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। वहीं, आरोपी की पहचान तुषार ढांढा (24) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

CG Crime: क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। पार्टी करने के लिए 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर लोग कोयला ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। उनकी गाड़ियां चलती हैं।

CG Crime: इस दौरान देर रात तक पार्टी हुई। रात करीब 1:30 बजे किसी मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तुषार ढांढा शराब के नशे में सामान तोड़ने लगा। रिसॉर्ट में भी लोगों से झगड़ा किया। ट्रांसपोर्टर्स के बीच आपस में विवाद काफी बढ़ गया।

CG Crime: देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तुषार कैंपर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

CG Crime: फरार आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पार्टी में शामिल बाकी युवकों से पूछताछ चल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire