Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : मन्नडोल में खून से सना घर, पैसों के विवाद में बेटे ने फावड़े से ली पिता की जान, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

CG Crime : मन्नडोल में खून से सना घर, पैसों के विवाद में बेटे ने फावड़े से ली पिता की जान, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नडोल गांव में पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब बेटे ने ही अपने 70 वर्षीय पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे घर में खून बिखरा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय नीतू ध्रुव ने अपने पिता मनराखन ध्रुव से पैसों की मांग की थी। पिता द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी गुस्से में आपा खो बैठा और फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire