Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : बुजुर्ग भाई-बहन की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

यह घटनास्थल सिटी कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिस की रात में गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

CG Crime : बुजुर्ग भाई-बहन की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Crime : रायगढ़। रायगढ़ शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिटी कोतवाली के पास स्थित पुरानी हटरी में देर रात अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय सीताराम जायसवाल और उनकी 68 वर्षीय बहन अन्नपूर्णा जायसवाल की हत्या कर दी। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखे, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CG Crime : हत्या के स्थान पर मिले सबूतों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने घटनास्थल के पास के क्षेत्रों की तलाशी ली, जिसमें सांई मंदिर, श्याम टाकीज और रेलवे स्टेशन क्षेत्र भी शामिल हैं। यह घटनास्थल सिटी कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिस की रात में गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

CG Crime : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire