Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : सहायक प्राचार्य की घर में मिली खून से लथपथ लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : सहायक प्राचार्य की घर में मिली खून से लथपथ लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज...
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के मौका चौकी में रहने वाले एक सहायक प्राचार्य मनोज चंद्राकर की हत्या कर दी गई। उनका शव उनके घर के बिस्तर पर खून से लथपथ पाया गया। यह हत्या 2 से 3 दिन पहले की बताई जा रही है और मामले ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि मृतक मनोज चंद्राकर डोंगरीडीह में सहायक प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी और बच्चे मायके उज्जैन गए हुए थे, और इस दौरान अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मनोज की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मनोज की लाश उनके बिस्तर पर पाई गई, जो खून से सनी हुई थी। परिजनों को इस खबर से गहरा झटका लगा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire