Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : होली के रंग में खून, पिकनिक पर गए युवक की दोस्त ने की बेरहमी से हत्या...

यह सनसनीखेज वारदात मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी के नवागांव नर्सरी में हुई।

CG Crime : होली के रंग में खून, पिकनिक पर गए युवक की दोस्त ने की बेरहमी से हत्या...
X

CG Crime : धमतरी। होली का त्योहार जहां रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, वहीं धमतरी जिले में इस दिन एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। होली खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए 18 वर्षीय युवक लोचन निषाद की उसके ही मोहल्ले के एक शख्स ने चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या से पहले दोनों ने साथ में खाना खाया था, लेकिन इसके बाद आरोपी ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया। यह सनसनीखेज वारदात मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी के नवागांव नर्सरी में हुई।

CG Crime : बता दें कि मृतक लोचन निषाद नवापारा नगर के वार्ड 19 का निवासी था। होली के दिन वह अपने दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसका परिचित ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां आ गया। दोनों के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई और साथ में बैठकर खाना भी खाया। खाने के बाद लोचन के दोस्त बर्तन साफ करने की तैयारी में जुटे थे कि तभी ओमप्रकाश ने अचानक लोचन को मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने धारदार हथियार से लोचन के सीने के नीचे ताबड़तोड़ वार कर दिए।

CG Crime : खून से लथपथ लोचन जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया। लोचन के दोस्तों ने उसे तुरंत नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह और नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG Crime : पुलिस अब फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है, जिससे हत्या का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire