Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...

लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।

CG Crime : बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...
X

CG Crime : कोरबा। जिले के कोरबी चौकी अंतर्गत बुढ़ापारा क्षेत्र में बीती रात कृष्णा पांडे नामक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। बताया जाता है कि कृष्णा अपनी बाइक से जा रहा था, जब हमलावरों ने उसकी पीठ में गोली मारी। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर करना पड़ा। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। विदित हो कि इससे एक दिन पहले कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी पर नकाबपोश लुटेरों ने उनके घर में घुसकर गोली चला दी थी। इस घटना में लुटेरे जेवरात और वाहन लूटकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire