Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपए की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार...

यह कार्रवाई पंजाब से हेरोइन की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है।

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपए की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार...
X

CG Crime : दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12 लाख रुपये कीमत की 150 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 53,150 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पंजाब से हेरोइन की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है।

CG Crime : एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में सिकोला भाठा क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर मोहन नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हेरोइन बेचते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान गुरुदेव सिंह बीरक 54 वर्ष और राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू 32 वर्ष के रूप में हुई है।

CG Crime : गुरुदेव सिंह पंजाब के फिरोजपुर जिले का निवासी है, जबकि राजविंदर सिंह, जो वर्तमान में भिलाई के वैशाली नगर में रहता है, मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले के तालवंडी दासोदा सिंह का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से हेरोइन लाकर दुर्ग में बेचने की योजना बना रहे थे और ग्राहकों की तलाश में थे।

CG Crime : पुलिस ने गुरुदेव सिंह के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखी प्लास्टिक की पन्नी से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, 53,150 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। यह बरामदगी नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire