Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति सफेमा कोर्ट के आदेश पर जब्त...

इस कार्रवाई में तीन आवासीय मकान और दो दुपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति सफेमा कोर्ट के आदेश पर जब्त...
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के भिलाई शहर में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए दुर्ग पुलिस ने दो आदतन गांजा तस्कर महिलाओं की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। यह कार्रवाई मुंबई की सफेमा (स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेशन एक्ट) कोर्ट के आदेश पर की गई। पुलिस ने दोनों तस्करों की संपत्ति को सीज करने के लिए सफेमा कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसके बाद 9 मई 2025 को कोर्ट ने जब्ती का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई में तीन आवासीय मकान और दो दुपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।

CG Crime : दुर्ग पुलिस की एएसपी और प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी जी. सरोजनी की संपत्तियों में बालाजी नगर, खुर्सीपार के एक मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 55 हजार 654 रुपये है। मिनी माता नगर, खुर्सीपार के एक मकान, जिसकी कीमत 20 लाख 46 हजार 444 रुपये आंकी गई है और गणेश मंदिर, बालाजी नगर, खुर्सीपार के एक मकान, जिसकी कीमत 2 लाख 12 हजार 502 रुपये है, जब्त किया गया है। इसके अलावा, दूसरी तस्कर जी. धनराजू की दो बाइकों को भी जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत 65 हजार रुपये है। इन संपत्तियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से खरीदा गया था, जिसकी पुष्टि पुलिस की वित्तीय जांच में हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire