Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: राजनांदगांव गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, रेत तस्करी के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला जेसीबी मालिक गिरफ्तार, टीआई सस्पेंड

सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

CG Crime: राजनांदगांव गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, रेत तस्करी के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला जेसीबी मालिक गिरफ्तार, टीआई सस्पेंड
X

CG Crime : राजनांदगांव। राजनांदगांव की शिवनाथ नदी से अवैध रेत तस्करी के दौरान 11 जून की रात मोहड़ में वार्डवासियों पर गोली चलाने के आरोपी जेसीबी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जेसीबी मालिक के साथ बातचीत में सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

बता दें इस मामले में पुलिस ने स्थानीय पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया था। अब शनिवार को पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल जेसीबी और हाईवे के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध रेत उत्खनन में अपनी जेसीबी और हाईवे वाहन लगाने वाले जिले के सोमनी निवासी अभिनव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना का वीडियो आया सामने

वहीं अवैध रेत को लेकर गोलीकांड मामले में ग्रामीणों पर फायरिंग करने वालों का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिख रहे लोग रेत के अवैध उत्खनन के लिए ग्राम मोहड़ पहुंचे थे और ग्रामीणों के विरोध करने पर फायरिंग की थी। इस मामले को लेकर एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि अवैध उत्खनन में तस्करों को वाहन देने के मामले में आरोपी अभिनव तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी अभिनव तिवारी के परिजनों ने पेश बातचीत का ऑडियो वीडियो जारी किया। जिसके बाद एसपी मोहित गर्ग ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया। वीडियो में आरोपी थाना प्रभारी के कहने पर गाड़ियां लगाने की बात सुनाई दे रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire