Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 जुआरियों को पकड़ा, 10.82 लाख नकद और 20 मोबाइल जब्त...

यह कार्रवाई जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 के तहत दर्ज की गई है।

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 जुआरियों को पकड़ा, 10.82 लाख नकद और 20 मोबाइल जब्त...
X

CG Crime : दुर्ग। जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र के महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस की बाउंड्रीवॉल के पीछे अवैध जुआ खेल रही 18 लोगों की टोली को पुलिस ने धर दबोचा। इस छापेमारी में पुलिस ने 10.82 लाख रुपये की नकदी, 20 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 के तहत दर्ज की गई है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पृथ्वी पैलेस के पीछे कुछ लोग 52 पत्ती ताश के साथ बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर अंजोरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और सभी 18 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में दुर्ग, भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।

जब्त की गई रकम और सामग्री से साफ है कि यह जुआ का बड़ा अड्डा था, जहां लाखों रुपये का लेनदेन हो रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर और हिरेंद्र निषाद की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश जोशी 29 वर्ष, हर्षित जैन 26 वर्ष, साहिल हरनखेडे 25 वर्ष, गोपी सोनकर 28 वर्ष, संदीप सिंह 29 वर्ष, भवीन जैन 33 वर्ष, पप्पू साहू 38 वर्ष, नीलम कुमार 26 वर्ष, चंदन सोनवानी 29 वर्ष, टेकेश्वर देवांगन 27 वर्ष, नरेश जैन 40 वर्ष, हर्ष देवांगन 28 वर्ष, भुनेश्वर चंद्राकर 31 वर्ष, हेमलाल ढीमर 26 वर्ष, खुशाल सरवैया 31 वर्ष, मनय जैन 31 वर्ष, विनोद गोवानी 40 वर्ष और भूपेंद्र गुप्ता 30 वर्ष है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire