Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime: कत्ल खाना ले जाए जा रहे 75 मवेशियों का भिलाई-3 पुलिस ने किया रैस्क्यू, ड्राइवर समेत सभी आरोपी मौके से फरार
CG Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार 13 जुलाई को पुरानी भिलाई पुलिस ने अलग अलग गाड़ियों में भर कर कत्लखाने ले जाए

रायपुर/दुर्ग/भिलाई। CG Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार 13 जुलाई को पुरानी भिलाई पुलिस ने अलग अलग गाड़ियों में भर कर कत्लखाने ले जाए जा रहे 75 पशुओं को जब्त किया है, सभी मवेशियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें गौशाला भेजा जा रहा है। इस मामले में फिलहाल दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
CG Crime: बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अलग अलग आईजी रेंज की बैठक लेकर पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी है, जिसके बाद भिलाई पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा रहे 75 पशुओं को रेस्क्यू किया है।
CG Crime: पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन मिनी ट्रक, एक दोपहिया वाहन जब्त कर 74 मवेशियों को रैस्क्यू किया गया है, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम पथर्रा में कुछ लोग मवेशियों को अवैध रूप से ट्रांसपोर्टिंग करने और कत्लखानों ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
CG Crime: इसकी सूचना सीनियर अफसरों को दी गई और उनके निर्देशन पर एक टीम तैयार की गई जिसमें सीएसपी टीम और थाना पुरानी भिलाई की टीम मिलकर तत्काल जब ग्राम पथर्रा पहुंची तो उस दौरान पर एक गाड़ी प्राथमिक शाला के बाजू में खड़ी थी जिसमें 7 से 8 मवेशियों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था।
CG Crime: पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उनके लिए कोई चारा पानी की व्यवस्था नहीं थी, मवेशी गाड़ी पर बर्बरता से चढ़ाए गए थे, कुछ दूर पर ही दो और गाड़ियां खड़ी थीं जिन्हें मवेशियों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैयार किया गया था, पास ही एक कोठार था जहां 70 से 80 मवेशी मिले हैं, जिनका मौके पर डॉक्टर को बुलाकर उनका परीक्षण कराया गया है।
CG Crime: अभी इस मामले में दो नामजद आरोपी विशाल भारती उर्फ विक्की और संगीत मधुकर उर्फ टेटे के आलावा जिनकी गाड़ियों में मवेशियों को अवैध परिवहन के लिए ले जाने की तैयारी थी उसके ड्राइवरों का भी नाम एफआईआर में शामिल किया गया है फिलहाल किसी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


