Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दुबई से संचालित इन्वेस्टमेंट स्कैम का बस्तर पुलिस ने किया भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी का खुलासा

ठगी की शिकायत के बाद, थाना बोधघाट में मामला दर्ज किया गया।

CG Crime : दुबई से संचालित इन्वेस्टमेंट स्कैम का बस्तर पुलिस ने किया भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी का खुलासा
X
CG Crime : धीरज मेहरा,बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है, जब उन्होंने दुबई से संचालित एक इन्वेस्टमेंट स्कैम गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने सोशल मीडिया और मोबाइल एप्लीकेशंस का उपयोग करके लाखों रुपये की ठगी की है।


CG Crime : मामला तब शुरू हुआ जब प्रार्थी सेतराम साहू ने फेसबुक विज्ञापन के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप 'TPGAMC STOCK BUSINESS SCHOOL-109' में जुड़ गया। इस ग्रुप ने उसे स्टॉक मार्केट में पैसे लगाकर हाई रिटर्न का वादा किया और पैसे कभी भी निकालने की सुविधा भी दी। इसके बाद, उसे TPG MF नामक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया और इस एप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया गया। प्रार्थी ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से अपने बैंक खाते से कुल 26,30,000 रुपये का फर्जी निवेश किया। इस राशि को ठगों ने अपनी योजना के तहत ठग लिया और प्रार्थी को धोखा दिया।


CG Crime : ठगी की शिकायत के बाद, थाना बोधघाट में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुजरात में संदिग्धों की उपस्थिति का पता लगाया।
निरीक्षक गौरव तिवारी, रवींद्र मंडवी, और उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गुजरात रवाना की गई।

CG Crime : इस टीम ने सुरत, जामनगर, और अहमदाबाद से आरोपियों शियाणिया यज्ञेष प्रवीण भाई, डोयरिया महेन्द्र भीखू भाई, घनश्यामभाई भगवान भाई नरोला, और अजगिया अभिषेक जयंती भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, और बस्तर में कुल 2,39,20,657 रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire