Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : अवैध रेत खनन गोलीकांड में मध्यप्रदेश से एक और आरोपी गिरफ्तार, 9 जेल में, जांच तेज

जिले के मोहड़ गांव में 11 जून 2025 को अवैध रेत खनन के विरोध में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।

CG Crime : अवैध रेत खनन गोलीकांड में मध्यप्रदेश से एक और आरोपी गिरफ्तार, 9 जेल में, जांच तेज
X

CG Crime : राजनांदगांव। जिले के मोहड़ गांव में 11 जून 2025 को अवैध रेत खनन के विरोध में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार 15 जुलाई 2025 को फरार आरोपी मनोज सिकरवार उर्फ फल्ली उर्फ मनू को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया। पूछताछ में मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, और पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार एमपी 07 सीजी 1155 जब्त की। उसे विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों, जिनमें संजय सिंह बघेल शामिल हैं, की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं।

गोलीकांड की घटना, ग्रामीणों पर हमला-

घटना 11 जून 2025 की रात 7.00 से 7.30 बजे के बीच मोहड़ गांव में शिवनाथ नदी के किनारे हुई। रेत माफिया जेसीबी से अवैध रेत खनन के लिए रैंप बना रहे थे, जिसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने हवाई फायरिंग की, जिसमें रोशन मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके गले को छूती हुई निकल गई, और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य ग्रामीण, जितेंद्र साहू और ओमप्रकाश साहू, भी हमले में घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, और उन्होंने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और जब्ती-

घटना के बाद बसंतपुर थाना में भारतीय नवीन संहिता की धारा 351(2), 351(5), आर्म्स एक्ट, और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, एक बुलेट का अगला हिस्सा, एक जेसीबी मशीन, और हाईवा वाहन जब्त किया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर पांच विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, भोपाल, इंदौर, और उत्तर प्रदेश के झांसी में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। अब तक गिरफ्तार 9 आरोपियों में भगवति निषाद (जेसीबी चालक, दुर्ग), संजय रजक (मोहड़, राजनांदगांव), अभिनव तिवारी (सोमनी), अतुल सिंह तोमर, जितेंद्र नारौलिया, अमन सिंह परिहार, कृष्णा गुर्जर (ग्वालियर), अभय सिंह तोमर (भिंड), और मनोज सिकरवार (मुरैना) शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire