Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : घर घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी...
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG Crime : बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बीती रात की है, जब 65 वर्षीय शत्रुहन जोशी अपने घर में सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
CG Crime : पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपी के घरवालों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले की शिकायत पहले सिमगा थाने में की गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच यह हत्या हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। यह हत्या पैसे के विवाद का नतीजा मानी जा रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


