Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Crime : युवक की खून से सनी लाश बरामद, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

CG Crime : गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक घर के बरामदे में 35 वर्षीय जयलाल निषाद की खून से लथपथ लाश मिली, जिसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह घटना नशे में हुए किसी विवाद का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


