Breaking News
:

CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime

BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

CG Crime : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां जादू-टोना के शक में एक युवक ने 71 वर्षीय वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव की है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। मृतका की पहचान फूलमइत बाई के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार आरोपी छंदनू राम (31 वर्ष) को अपने बच्चों की बार-बार तबीयत खराब होने पर वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने का शक था। इसी अंधविश्वास ने उसे इतना क्रूर बना दिया कि उसने महिला पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर में सो रही थी। तभी आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लाल उमेद सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us