Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार और नशीली दवाएं जब्त...

पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार और नशीली दवाएं जब्त...
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले की सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर आदतन अपराधी शहबाज उर्फ शीबू खान उर्फ शहनवाज हुसैन को अवैध हथियारों और नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, 7 खाली खोखे और 30 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा स्टॉर्म वाहन में अवैध सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 30 नग Rx कोडीन युक्त ONEREX कफ सिरप, 3 नग पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, और 7 खाली खोखे बरामद किए गए।

CG Crime : वाहन को भी जब्त कर लिया गया, जिसका उपयोग हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक शहबाज उर्फ शीबू खान उर्फ शहनवाज हुसैन को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ बिलासपुर और जांजगीर में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, और अन्य अपराधों के 7 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire