Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, युवक ने डंडा से हमला कर उतारा मौत के घाट...

CG Crime : कवर्धा। जिले बाजार चारभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है।

CG Crime : स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, युवक ने डंडा से हमला कर उतारा मौत के घाट...
X
CG Crime : कवर्धा। जिले बाजार चारभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी युवक ने डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : बता दें कि घटना 13 अगस्त की शाम 5 बजे की है। जब हाई स्कूल बम्हनी की 15 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी उसी गांव के रहने वाला आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू 19 वर्ष ने उसे ‘झिटी’ कहकर अपमानित किया, तो छात्रा ने उसे ऐसा कहने से मना किया।

CG Crime : जिसके बाद विक्की ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire