Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : रिश्तेदार ने चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोपी मृतक का रिश्तेदार ही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

CG Crime : रिश्तेदार ने चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...
X

CG Crime : रायपुर। जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवापारा के वार्ड 9 निवासी 30 वर्षीय राजा कोसरे की रेलवे क्रॉसिंग के पास बस स्टैंड के नजदीक चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोपी मृतक का रिश्तेदार ही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजा कोसरे रात के समय बस स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में था, तभी उसका अपने रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से राजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जमा किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire