Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, पुलिस ने घंटेभर में आरोपियों को किया गिरफ्तार...

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, पुलिस ने घंटेभर में आरोपियों को किया गिरफ्तार...
X

CG Crime : बलरामपुर। वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट पर एक युवती के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। युवती अपने मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक मनाने गई थी, लेकिन वहां मौजूद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे घर में बंधक बना लिया। युवती का भाई किसी तरह भागने में कामयाब रहा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : बता दें कि घटना वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट पर हुई। युवती अपने मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक मनाने पहुंची थी। वहां मौजूद आरोपियों ने पहले युवक-युवतियों के साथ मारपीट की और फिर एक जोड़े को घर में बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का भाई किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रहा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : मुख्य आरोपी सुनील है, जिसकी क्रिस्टोफर और राजपाल ने मदद की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ बलात्कार किया और उसे अपने घर ले आए। युवती का भाई किसी तरह भागने में कामयाब रहा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire