Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : तड़ीपार अपराधी ने दूधमुंहे बच्चे का किया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने मटन मार्केट के पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया

CG Crime : तड़ीपार अपराधी ने दूधमुंहे बच्चे का किया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, आरोपी गिरफ्तार
X
CG Crime : कोंडागांव। जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक तड़ीपार अपराधी मनीष सागर ने आधी रात को एक दूधमुंहे बच्चे का अपहरण कर लिया। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने का कारण बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, बच्चे को देर रात उसके घर से अपहरण कर लिया गया। बच्चे के माता-पिता ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही उन्होंने कोंडागांव पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


CG Crime : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें अपहरणकर्ता मनीष सागर बच्चे के साथ चिकन सेंटर के पास दिखाई दे रहा था।
अपहरणकर्ता मनीष सागर एक कुख्यात अपराधी है, जो पहले से कई गंभीर मामलों में संलिप्त है। उसे पहले ही तड़ीपार घोषित किया जा चुका था और उसके खिलाफ ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल जलाने, धमकाने और हथियारों के बल पर अपराध करने जैसे आरोप दर्ज हैं।


CG Crime : कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने मटन मार्केट के पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और तुरंत उसके माता-पिता को सौंप दिया। अपहरणकर्ता मनीष सागर को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire