Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : 90 किलो गांजा के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार

आरोपी महिलाएं दो इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए गांजा को सीपत क्षेत्र ले जा रही थीं।

CG Crime : 90 किलो गांजा के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा पुलिस, मोपका चौकी और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाएं दो इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए गांजा को सीपत क्षेत्र ले जा रही थीं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप शहर से बाहर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान ऑटो से 86 पैकेट में भरा गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजा का कुल वजन करीब 90 किलो है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इनके तार किसी बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire