Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: पुलिस विभाग में गाड़ियां लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, 20 लोगों को लगाया चूना…

CG Crime: पुलिस विभाग में गाड़ियां लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, 20 लोगों को लगाया चूना…
X

CG Crime: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में गाड़ियां लगवाने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हर महीने लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर 20 लोगों को ठगी के जाल में फंसाया और चूना लगाया। इस मामले में पुलिस ने दो ट्रेवल कंपनियों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पल्लवी ट्रेवल्स और राधा रानी ट्रेवल्स पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों को बोलेरो, स्कॉर्पियो और इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन में लगाने का लालच दिया। पीड़ितों को हर महीने लाखों रुपये किराया मिलने का झांसा भी दिया और उनसे डिपॉजिट वसूल लिया। ठगी गई राशि का कुछ हिस्सा ऑनलाइन और कुछ नकद लिया गया है। इसके बाद आरोपियों ने कुछ गाड़ियां निजी उपयोग में ले लीं और भुगतान नहीं किया।

CG Crime: वादे के मुताबिक गाड़ियां पुलिस विभाग में नहीं लगाई गईं और न ही किराया मिला। पीड़ित कई बार ट्रेवल्स संचालक से मिला और किराया की मांग की, जिसके बाद भी संचालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। तब पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में एक आरोपी पहले ही जेल में बंद है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire