Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, 5 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद

यह कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उज्जैन में की।

CG Crime : अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, 5 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद
X

CG Crime : बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने जेवर शुद्धिकरण के नाम पर रायपुर और बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुजुर्गों को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 सोने की चूड़ियां, 2 सोने की चेन और 10,000 रुपये नकद समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। यह कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उज्जैन में की।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल, 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला हेमतला भोसले के साथ ठगी की घटना हुई। अज्ञात ठगों ने जेवर शुद्ध करने का झांसा देकर उनकी सोने की चूड़ियां और चेन ठग लीं और बदले में कागज का बंडल थमा दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली और उज्जैन में छापेमारी की। इस दौरान चार आरोपियों मनोज सोलंकी, शांति देवी, विजय सोलंकी और सीमा सोलंकी को गिरफ्तार किया गया।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर के अलावा रायपुर के गोलबाजार इलाके में भी इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 सोने की चूड़ियां, 2 सोने की चेन और 10,000 रुपये नकद बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है। सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए ठगों का पीछा किया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित ठगी की घटनाओं की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह बुजुर्गों को निशाना बनाकर जेवर शुद्धिकरण के नाम पर ठगी करता था और नकली सामान देकर फरार हो जाता था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire