Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : शटर फंसाकर एटीएम मशीन से नोट पार करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम...

ये आरोपी ग्राहक द्वारा पैसे निकालने के बाद उसे शटर में फंसा देते थे और बाद में नोटों की चोरी कर लेते थे।

CG Crime : शटर फंसाकर एटीएम मशीन से नोट पार करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम...
X

CG Crime : बिलासपुर। जिला पुलिस ने एटीएम मशीनों के शटर बॉक्स पर विशेष प्रकार की पट्टी चिपकाकर पैसे चुराने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार नकदी सहित कार और नीली-सफेद रंग की पट्टी जब्त किया है। बता दें कि आरोपियों ने एसबीआई के एटीएम (महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क और राजकिशोर नगर) में इस तकनीक का उपयोग कर रुपयों की चोरी की थी। ये आरोपी ग्राहक द्वारा पैसे निकालने के बाद उसे शटर में फंसा देते थे और बाद में नोटों की चोरी कर लेते थे।

CG Crime : पुलिस ने शिकायत के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के माध्यम से आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में चार लोग शामिल हैं, जो शहर में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरी की राशि, एक कार और तीन पट्टियां जब्त की हैं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी 2025 को बिलासपुर के बापजी पार्क स्थित एसबीआई एटीएम से आशीष पंकज कुमार ने 9,500 निकालने का प्रयास किया। पैसे नहीं निकले लेकिन शटर बॉक्स में सफेद और नीली पट्टी फंसी हुई दिखी।

CG Crime : पीड़ित ने तत्काल डायल 112 और एटीएम के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी निलेश चंद्रवंशी 31 वर्ष, वीरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी 38 वर्ष, महेन्द्र कुमार पटेल 28 वर्ष और योगेश पटेल 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एटीएम के शटर बॉक्स पर चिपकाने वाली पट्टियां लगाकर ग्राहक के जाने का इंतजार करते थे। ग्राहक के पैसे शटर में फंस जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद वे पट्टी हटाकर पैसे चुरा लेते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire