Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : 284 किलो गांजा जप्त, उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

इस कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो उड़ीसा से मध्य प्रदेश तक गांजा तस्करी कर रहे थे।

CG Crime : 284 किलो गांजा जप्त, उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे श्ऑपरेशन प्रहारश् के तहत, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और तोरवा थाना की संयुक्त टीम ने 284 किलो गांजा जप्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो उड़ीसा से मध्य प्रदेश तक गांजा तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसीसीयू और तोरवा थाना की संयुक्त टीम ने जगमल चौक, तोरवा में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की, चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तगड़ी घेराबंदी के कारण दोनों तस्कर मौके पर ही पकड़े गए। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से ब्राउन टेप में लपेटे गए 284 पैकेट में कुल 284 किलो गांजा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू 26 वर्ष वर्ष निवासी देवधरा, थाना कोतवाली, जिला मंडला, मध्य प्रदेश और नयन कुमार 25 वर्ष निवासी ग्राम मेहता, घनसौर, जिला सिवनी, मध्य प्रदेश है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश में इसकी सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(2)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire