Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : ट्रक के गुप्त चेचिस चेम्बर से 120 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद गांजा की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Crime : ट्रक के गुप्त चेचिस चेम्बर से 120 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG Crime : कवर्धा। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। चिल्फी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजी 9595 को पकड़ा, जिसमें 120 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने गांजा को ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच बनाए गए एक विशेष गुप्त चेचिस चेम्बर में बेहद चालाकी से छिपाया था। बरामद गांजा की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्करों, अकरम खान 37 वर्ष और पप्पु सिंग 32 वर्ष दोनों निवासी हरनावदा पिया, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा कोटा, राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करी को अंजाम देने के लिए ट्रक में पेशेवर तरीके से गुप्त चेम्बर बनाया गया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी सारी चाल नाकाम कर दी।

चिल्फी थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में ट्रक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान 115 पैकेट में पैक किया गया 120 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire