Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: जंगल में जुआ खेलते 11 पकड़ाए, 12 जुआरी फरार, 89 हजार नकदी सहित 23 बाइक जब्त

बिलासपुर। CG Crime: बिलासपुर में रतनपुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोरबी के जंगल में सभी आरोपी जुआ खेल रहे थे। इस दौरान 89 हजार रुपए नकद, 23 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

CG Crime: जंगल में जुआ खेलते 11 पकड़ाए, 12 जुआरी फरार, 89 हजार नकदी सहित 23 बाइक जब्त
X

बिलासपुर। CG Crime: बिलासपुर में रतनपुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोरबी के जंगल में सभी आरोपी जुआ खेल रहे थे। इस दौरान 89 हजार रुपए नकद, 23 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

CG Crime: जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 12 लाख 39 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 12 जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी मोटरसाइकिलें पुलिस ने जब्त कर लीं।

CG Crime: SDOP के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में जुआरियों की महफिल जमी हुई है। इस सूचना पर कोटा SDOP नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई नरेश चौहान की टीम ने छापेमारी की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

CG Crime: पकड़े गए आरोपियों में पाली, जटगा, कटघोरा और रतनपुर के लोग शामिल हैं। इनमें लच्छीराम यादव, सतीष शर्मा, मनोज कुमार कोल, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार और मोहम्मद नाजिद शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire