Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Corona News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही दिन में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता...

इनमें से तीन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है।

CG Corona News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही दिन में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता...
X

CG Corona News : राजनांदगांव। जिले में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। जिले में एक ही दिन में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और जांच का दायरा व्यापक कर दिया गया है। अब तक 48 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है।

बता दें कि हाल ही में जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सर्दी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल कोरोना जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने विकासखंड स्तर पर कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए हैं और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। लगभग एक महीने पहले भी जिले में कोरोना के मामले सामने आए थे, जिसमें 6 पॉजिटिव मरीज मिले थे और दो लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की गई थी। वर्तमान में भी नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग और आरटी-पीसीआर जांच तेजी से की जा रही है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि अब तक 48 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें तीन मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में कोई भी मरीज होम आइसोलेशन में नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire