Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Corona Case Update: छत्तीसगढ़ में 6 नए कोरोना मरीज, सबसे ज्यादा 31 केस रायपुर में

रायपुर। CG Corona Case Update 2025: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर पांव पसारने लगा है। 10 जून 2025 को राज्य में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या

CG Corona Case Update: छत्तीसगढ़ में 6 नए कोरोना मरीज, सबसे ज्यादा 31 केस रायपुर में
X

रायपुर। CG Corona Case Update 2025: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर पांव पसारने लगा है। 10 जून 2025 को राज्य में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 44 हो गई है, जिनमें से 40 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

बालोद और बस्तर में भी पहुंचा संक्रमण

कोरोना के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में सर्वाधिक 31 एक्टिव केस हैं। वहीं, बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, और बालोद व बस्तर में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है। राज्यभर में अब तक 50 कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को हुई 1183 सैंपलों की जांच में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें अकेले रायपुर से 11 थे।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

राज्य में सामने आ रहे नए मामलों में मरीजों को हल्के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी-खांसी और गले में खराश की शिकायत है। किसी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सैंपल टेस्टिंग तेज करने, फील्ड स्टाफ को अलर्ट रखने और संपर्क में आए लोगों की जांच की दिशा में काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और उनके क्षेत्रों में मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire