Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Coal Scam : निलंबित आईएएस रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज...

इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई रुकावट नहीं आएगी और उनकी न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

CG Coal Scam : निलंबित आईएएस रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज...
X

CG Coal Scam : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है। बता दें कि यह दोनों आरोपी कोयला घोटाले के मामले में मुख्य संदिग्ध हैं और उन पर गंभीर आरोप लगे हैं।

CG Coal Scam : दोनों ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिकाएं दायर की थीं, लेकिन जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें खारिज कर दिया। इस मामले में पहले भी सुनवाई हो चुकी थी और फैसला सुरक्षित रखा गया था। अब सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, जिसमें दोनों आरोपियों को राहत देने से इंकार कर दिया गया। इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई रुकावट नहीं आएगी और उनकी न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire