Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Coal Scam: कोयला घोटाला में 2 हजार पन्‍नों का पूरक चालान पेश, एसीबी की चार्जशीट में सिंडिकेट बनाकर लेवी वसूली के आरोप

CG Coal Scam: छत्‍तीगसढ़ के चर्चित कोयला घोटाला में एसीबी ने आज 10 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में करीब 2 हजार पन्‍नों का पूरक चालान पेश

CG Coal Scam: कोयला घोटाला में 2 हजार पन्‍नों का पूरक चालान पेश, एसीबी की चार्जशीट में सिंडिकेट बनाकर लेवी वसूली के आरोप
X
रायपुर। CG Coal Scam: छत्‍तीगसढ़ के चर्चित कोयला घोटाला में एसीबी ने आज 10 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में करीब 2 हजार पन्‍नों का पूरक चालान पेश किया। जांच एजेंसी के अफसरों ने बताया कि अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 में 02 गिरफ्तार आरोपी मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के विरूद्ध भादंवि की धारा 120बी, 384, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 12 के अंतर्गत विशेष न्यायालय रायपुर में पूरक चार्जशीट किया गया है।



CG Coal Scam: बता दें कि इस मामले में आरोपी मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी लम्बे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा सिंडिकेट में शामिल होकर अवैध कोल वसूली के रकम के संग्रहण, परिवहन एवं वितरण किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इनके द्वारा अवैध रकम का निवेश चल-अचल सम्पत्तियों में किया गया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों से भी इनका गहरा संबंध है। विवेचना उपरांत उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध आज चालान पेश किया गया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire