Create your Account
नवजोत सिंह सिद्धू को CG सिविल सोसाइटी का लीगल नोटिस, 7 दिनों में कैंसर के इलाज के प्रमाण करें पेश, वरना देने होंगे 850 करोड़...
रायपुर। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर से उबरने का दावा किया था। सिद्धू के अनुसार, उनकी पत्नी ने स्टेज 4 के कैंसर को महज 40 दिनों में बिना किसी एलोपैथिक दवा के, केवल डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके मात दी। इस बयान के बाद कैंसर मरीजों के बीच भ्रम फैल गया है और कई मरीजों ने एलोपैथिक उपचार को छोड़ दिया है।
इस पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने सिद्धू दंपति को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 7 दिनों के भीतर उनके इलाज से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज़ पेश करने की मांग की गई है। सोसाइटी ने कहा है कि अगर सिद्धू दंपति दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करते, तो वे 100 मिलियन डॉलर (लगभग 850 करोड़ रुपये) का क्षतिपूर्ति दावा करेंगे।
सिविल सोसाइटी ने नोटिस में निम्नलिखित सवाल उठाए हैं:
1. जो दावा आपकी स्वास्थ्य को लेकर आपके पति ने किया है क्या आप उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं?
2. क्या आपको लगता है कि, एलोपेथी मेडीसिन का जो इलाज आपने विभिन्न अस्पतालों में करवाया है उनके इलाज उपचार से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है?
3. क्या आपके कैंसर फ्री होने में सिर्फ आपकी डाइट, नीम पत्ता, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी का ही सेवन किया है किसी भी एलोपेथी मेडीसीन का उपयोग नहीं किया है?
यदि आप अपने पति के दावे का समर्थन करते हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं जिनसे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट में बदलाव करके स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं।
सिविल सोसाइटी ने कहा कि अगर सिद्धू दंपति के पास कोई प्रमाणित दस्तावेज़ नहीं है, तो वे प्रेस वार्ता कर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दें। ऐसा न करने की स्थिति में, उन्हें कैंसर मरीजों के इलाज में भ्रम फैलाने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि सिद्धू दंपति के दावों से कैंसर मरीजों में भ्रम फैल रहा है, जिससे वे अपनी चिकित्सकीय देखभाल छोड़ रहे हैं, जो गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकता है। यदि सिद्धू दंपति अपने दावे के समर्थन में प्रमाण नहीं देते, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और 100 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति का दावा करेंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कहा था...
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : अनियंत्रित यात्री बस पलटी, शिक्षिका की मौत, 15 घायल
- 2. CG Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल
- 3. Weather News : दिल्ली-NCR में 3 दिनों तक लगातार बारिश, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
- 4. CG Crime : 15 साल बाद जेल से लौटे बेटे ने रचा खूनी खेल, संपत्ति विवाद में परिवार के 4 लोगों का किया कत्ल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

