Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली के पहले किसानों के खाते में आएगी धान की अंतर राशि, जाने अन्य निर्णय

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली के पहले किसानों के खाते में आएगी धान की अंतर राशि, जाने अन्य निर्णय
X

CG Cabinet Meeting: रायपुर। रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में किसानों और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के अष्टम सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।

CG Cabinet Meeting: बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के हित में रहा। सरकार ने निर्णय लिया है कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान के मूल्य की अंतर राशि होली पर्व से पहले किसानों के खातों में एकमुश्त जमा की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत इस अंतर राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होली से पहले किया जाएगा।

CG Cabinet Meeting: गौरतलब है कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सबसे अधिक माना जा रहा है। पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पहले होने वाले 10 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के साथ यह कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire