CG Budget 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्तमंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का दूसरा डिजिटल बजट आज विधानसभा में करेंगे पेश, यहां देखें लाइव
CG Budget 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश करने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। यह उनका दूसरा बजट होगा, और इस बार भी वह पिछले साल की तरह डिजिटल तरीके से टैबलेट के माध्यम से बजट पेश करेंगे।
CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछले साल 9 फरवरी 2024 को राज्य का पहला पेपरलेस बजट पेश किया था, जो 1.47 लाख करोड़ रुपये का था। उस बजट में पीएम मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प शामिल था। इस बार के बजट से किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

