Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ में रचा इतिहास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया हस्तलिखित बजट...

वित्त मंत्री के इस कदम से यह संदेश गया है कि तकनीक के बढ़ते दौर में भी परंपरागत मूल्यों को नहीं भुलाया जा सकता।

CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ में रचा इतिहास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया हस्तलिखित बजट...
X

CG Budget 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पहली बार हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री के खुद के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। 100 पृष्ठों की इस बजट को पूरी तरह हाथ से लिखा गया है, जो न केवल परंपराओं की ओर वापसी का संकेत देता है, बल्कि मौलिकता और प्रामाणिकता को भी बढ़ावा देता है।

CG Budget 2025 : बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस कदम को डिजिटल युग में एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा, हस्तलिखित बजट न केवल एक अलग पहचान रखता है, बल्कि यह ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यह परंपरागत मूल्यों को सम्मान देने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार वित्त मंत्री ने एक अनूठे और परंपरागत अंदाज में बजट तैयार किया है।


CG Budget 2025 : इस बजट को लेकर सदन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायकों और अधिकारियों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया। इस हस्तलिखित बजट ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। लोग इसे डिजिटल युग में परंपराओं की ओर लौटने का एक सुंदर प्रयास मान रहे हैं। वित्त मंत्री के इस कदम से यह संदेश गया है कि तकनीक के बढ़ते दौर में भी परंपरागत मूल्यों को नहीं भुलाया जा सकता।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire