CG Breaking : 2 माह की बच्ची के साथ महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...
महिला ने अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

CG Breaking : रायपुर। राजधानी के नेवरा थाना क्षेत्र के देवारपारा में आज देर शाम एक महिला ने अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को मां-बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। बता दें कि तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा पति नानकुन देवार 25 वर्ष ने आज देर शाम पुलिस थाना नेवरा के सामने अपने 2 माह को बच्ची के साथ पहुंचकर अचानक अपने ऊपर आग लगा ली।
CG Breaking : तत्काल पुलिस वालों ने देखा और तुरंत आग को बुझाया, पुलिस ने तत्काल महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं बच्ची को रायपुर रेफर किया जा रहा है। मौके पर थाना प्रभारी, तहसीलदार अस्पताल में उपस्थित है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नि के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास की है। फिलहाल नेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


