Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG BREAKING: 1000 रुपए के लिए वीरेंद्र बन गया सनी लियोन...फर्जी नाम से महतारी वंदन योजना का ले रहा था लाभ, आरोपी पर FIR

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की जानकारी सामने आने के बाद मामले में बड़ा खुलासा

CG BREAKING: 1000 रुपए के लिए वीरेंद्र बन गया सनी लियोन...फर्जी नाम से महतारी वंदन योजना का ले रहा था लाभ, आरोपी पर FIR
X

रायपुर/जगदलपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की जानकारी सामने आने के बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में सनी लियोन वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में कर रहा था। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी युवक की खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

CG BREAKING: बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को दिए था। जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई भी की है। जांच में सामने आया कि बस्तर में एक युवक सनी लियोन के नाम से योजना का लाभ ले रहा था। इस मामले में प्रशासन ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

CG BREAKING: बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। इसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है।

CG BREAKING: मामले की जांच किए जाने पर पता चला कि वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित युवक के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire