Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकराई, विधायकों की वाहन क्षतिग्रस्त...

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ियों में काफी क्षति हुई है।

CG Breaking : स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकराई, विधायकों की वाहन क्षतिग्रस्त...
X

CG Breaking : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो विधायकों और एक पूर्व विधायक की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ियों में काफी क्षति हुई है।

CG Breaking : बता दें कि यह घटना स्वास्थ्य मंत्री के दुर्ग दौरे के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि काफिले में प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन हुआ, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूत्रों के अनुसार, गाड़ियों के बीच उचित दूरी और समन्वय की कमी इस टक्कर का कारण बनी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद काफिले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

CG Breaking : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने निर्धारित दौरे को जारी रखने में सफल रहे। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारणों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire