Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : दो प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

CG Breaking : दो प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
X

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव अरुण कुमार मरकाम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, खनिज साधन विभाग में उप सचिव श्रीकांत वर्मा को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त गृह तथा जेल विभाग का प्रभार दिया गया है।

देखें आदेश कॉपी-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire