Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

CG Breaking: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत
X

CG Breaking: रायपुर: नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री केदार कश्यप के 24 वर्षीय भतीजे निलेश कश्यप की मौत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ, जब निलेश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, निलेश की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire