Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : दो महिला सहित तीन प्रमुख नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5-5 लाख के थे इनामी...

इस मौके पर रायपुर से आईजी अमरेश मिश्रा और एडीजी भी मौजूद रहे।

CG Breaking : दो महिला सहित तीन प्रमुख नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5-5 लाख के थे इनामी...
X

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बड़ी खबर सामने आई है। यहां तीन प्रमुख नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। इन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दिलीप कुमार उर्फ संतु, मंजू लता उर्फ लक्ष्मी और सुनिता उर्फ जूनकी शामिल हैं।

CG Breaking : तीनों नक्सलियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों और मौजूद पत्रकारों के सामने एक ऑटोमेटिक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। ये नक्सली बस्तर क्षेत्र के रहने वाले हैं और गरियाबंद के उदंती सीता नदी, नवापुडा, धमतरी डिवीजन में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली हाल ही में कुल्हाड़ी घाट (भालू डिग्गी) में हुई मुठभेड़ में भी शामिल थे। इस मुठभेड़ में 16 प्रमुख नक्सली मारे गए थे, जिन पर कुल 5 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था।

CG Breaking : इनमें से एक नक्सली पर तो 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। नक्सलियों ने बताया कि वे जंगल की कठिन जिंदगी से परेशान हो चुके थे और समाज की मुख्य धारा में शामिल होना चाहते थे। पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उन्होंने हथियार डालने का फैसला किया। इस मौके पर रायपुर से आईजी अमरेश मिश्रा और एडीजी भी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire